Breaking News

आज भी मौजूद हैं नरभक्षी पिशाच

माँ एक ऐसा शब्द है जो पत्थर दिल इंसान को भी पिघला कर रख दे। लेकिन आज एक ऐसी खबर सुनने को मिली जो पिशाच को भी शर्मिन्दा कर दे। दुनिया में सबसे अनमोल और खास रिश्ता मां-बेटे के बीच का होता है। मां अपने जिगर के टुकड़े की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जरूरतों का ध्यान रखती है। वक्त आने पर वह अपनी जान तक अपने बेटे के लिए न्यौछावर कर देती है।

झारखंड से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे आप कहेंगे कि यह कोई बेटा नहीं बल्कि एक जानवर ही कर सकता है। यहां एक हैवान बेटे ने पहले अपनी मां का दर्दनाक तरीके से कत्ल किया। फिर आंगन में ही शव को जला दिया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने मां की चिता पर मुर्गा पकाकर भी खाया।

दरअसल, यह सनसनीखेज घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुटु गांव से सामने आई है। प्राप्त खबरों के अनुसार 29 जनवरी की रात को शराबी बेटे पवन सोय उर्फ प्रधान सोय ने अपनी 60 साल की मां की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिर एक नर पिशाच की तरह युवक ने सारी हदें पार की। आंगन में शव रखकर उस पर केरोसिन डाला और उस पर मुर्गा पकाकर खा गया।

घटना की जानकारी जब गांववालों को पता चली तो उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी इस घटना के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन एन वक्त पर उसकी भाभी ने उसे देख लिया। जिसके बाद उसने शोर मचाया और गांव वाले वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने पवन को पहले तो जमकर पीटा फिर रस्सी से बांधकर रखा।

गांव के लोगों ने पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी। आरोपी की भाभी का कहना है कि हत्या की रात को मां ने पवन को शराब पीने से रोका था। जिससे वह इतना गुस्से में आ गया कि मां की हत्या कर दी। बताया जाता है कि युवक को इस घटना को अंजाम देने के बाद भी कोई पछतावा नहीं है।

गाँव के लोगों का कहना है कि पवन आदतन अपराधी है। उसने आज से पांच साल पहले 2016 में पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर दी थी। जिसके चलते उसे जेल हो गई थी। पिछले 16 दिन पहले ही वो जमानत पर छूटकर बाहर आया था और अब मां की हत्या कर दी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...