Breaking News

चेयरपर्सन ने मुन्डेरा बाजार में चलाया जागरूकता अभियान, बांटा फेस मास्क व सेनिटाइजर

गोरखपुर/चौरी चौरा। नगर पंचायत मुन्डेरा बाजार की चेयरपर्सन सुनीता गुप्ता द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान पूर्व चेयरमैन ज्योती प्रकाश गुप्ता और उनके समर्थकों ने राहगीरों व सब्जी विक्रेताओं को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए। साथ ही उन्होंने पांच सौ से अधिक फेस मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये।

इस दौरान उन्होंने आमजन से सम्पर्क कर कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु जन संवाद व जागरूकता व बचाव सन्देश प्रपत्र भी बांटा। इसके साथ ही नगर के सफाई कर्मचारियों को मास्क व हैण्ड सेनिटाइज़र भी वितरण किये।

ख़ासकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सेनेटाइजर देकर उन्हें इसका प्रयोग करने और उसके प्रयोग से होने वाले फायदे के बारे में बताया।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...