Breaking News

अंतिम दौर में बढ़त बनाने की चुनौती, 2019 में 13 में से 11 सीटों पर जीती थी भाजपा

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की 13 सीटों पर भी सत्तापक्ष व विपक्ष के सामने बढ़त बनाने की चुनौती है। पिछले चुनाव में इन 13 सीटों में सत्ता पक्ष के खाते में 11 तो विपक्ष को मात्र दो ही सीटें मिली थीं। ऐसे में सत्ता पक्ष जहां सभी 13 सीटें जीतने की जुगत में लगा है, तो विपक्ष अधिक सीटें जीतने के लिए जातीय गोलबंदी करने में जुटा है। ऐसे में इस चरण में भी बढ़त बनाने को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को कांटे की टक्कर देने की तैयारी में हैं।

अंतिम दौर में बढ़त बनाने की चुनौती, 2019 में 13 में से 11 सीटों पर जीती थी भाजपा

इसी चरण में में पीएम मोदी की वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर जैसी सीटों पर भी चुनाव होना है। पिछले चुनाव के परिणामों पर गौर करें तो भाजपा से आगे निकलने के लिए विपक्ष को कुल पड़ने वाले मतों मे कम से कम 15 प्रतिशत अधिक वोट हासिल करना होगा। हालांकि, यह कर पाना बहुत आसान नहीं है, क्योंकि इस चरण में भाजपा के साथ जातीय समीकरण साधने वाले वह तीन दल भी साथ खड़े हैं। राजभर, चौहान और गैर यादव ओबीसी पर प्रभाव रखते हैं।

बसपा बन सकती है खतरा

बीते चुनाव में भाजपा के बाद बसपा ने सबसे ज्यादा छह सीटें हासिल की थीं। हालिया चुनाव में भी बसपा ने इन सीटों पर टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल तो किया है, लेकिन मुस्लिमों पर ज्यादा भरोसा जताते हुए विरोधी दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छठे और सातवें चरण की 27 में से 8 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।

3000 लोगों से 50 करोड़ की ठगी, वाराणसी सहित इस जिले से संचालित हो रही थी कंपनी, 8 के खिलाफ FIR

इसके अलावा जौनपुर और बलिया में यादव प्रत्याशी को मौका दिया है। जौनपुर में बसपा के वर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। सलेमपुर सीट पर बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर मैदान में हैं। इसके अलावा दोनों चरणों की चार सुरक्षित सीटों पर भी बसपा का पलड़ा भारी रह सकता है। प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।

पिछले चुनाव में भाजपा से विपक्ष को कम मिले थे वोट

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 13 सीटों पर पड़े कुल मतों में भाजपा को औसतन 52.11 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि विपक्ष को 37.43 फीसदी ही वोट हासिल हुए थे। वह भी तब जब सपा का बसपा से गठबंधन था। इस बार बसपा अलग है और सपा का कांग्रेस से गठबंधन है। ऐसे में इस बार भाजपा से अधिक सीट जीतने के लिए इंडी गठबंधन के सामने पिछली बार की तुलना में 15 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने की चुनौती है।

About News Desk (P)

Check Also

ट्रूकॉलर ने धोखाधड़ी का बीमा आरंभ करने के लिए एचडीएफसी एर्गो के साथ की साझेदारी

लखनऊ। विश्व के विश्वस्तरीय संचार के एक प्रमुख प्लैटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने भारत की एक प्रमुख ...