Breaking News

धूप के बीच बारिश की संभावना

लखनऊ.  राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरूवार सुबह की शुरूआत बदली से हुई, इस दौरान मौसम में अपेक्षाकृत नमी रही। इसके बाद दोपहर में धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ,हालांकि फिर भी लोगों को लू के गरम थपेड़ों से राहत मिली।

बीते अड़तालिस घण्टों के दौरान मौसम में परिवर्तन के कारण गरम हवाओं का प्रकोप कुछ कम हुआ है। हालांकि उमस जरूर लोगों को परेशान कर रही है। फिर भी बीच-बीच में बादल छाये रहने से मौसम से राहत भी महसूस हो रही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज चमक के साथ छीटों की सम्भावना जतायी है। इसके अलावा स्थानीय कारणों की वजह से भी मौसम में परिवर्तन हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों में बांदा का तापमान 39.6 सबसे ज्यादा रहा।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...