Breaking News

चन्दे मातरम, गुन्डे मातरम और धंधे मातरम करने वाले जनता का भला नहीं कर सकते- उप मुख्यमंत्री 

लखनऊ।  उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर कडा प्रहार करते हुए कहा कि अपराधी, अपराधीकरण, परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, की राजनीति का पोषण करने वालों की राजनीति का 10 मार्च को लंबे समय के लिए सूर्यास्त हो जाएगा।  इस दिन जनकल्याणकारी भाजपा की सरकार बनेगी और तरक्की और खुशहाली का फिर सूर्योदय होगा। उन्होंने कहा कि जनता विपक्षी दलों के राजनीतिक सूर्यास्त के लिए तैयार बैठी है और 10 मार्च भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ अपराधीकरण और धोखे की राजीनीति को हमेशा के लिए अलविदा कह देगी।

 

गरीब का राशन तक हड़पने वाले दधीच बनकर आ रहे हैं- डॉ. शर्मा

डॉ. शर्मा ने प्रमुख विपक्षी दल के समाजवादी किचन और किराना की घोषणा पर कहा कि ये वे लोग हैं जो गरीब का राशन तक हडप लेते थे। उनके राज में गरीब शोषित और पीड़ित ही रहा है। ऐसे मे चुनाव के समय ये अब दधीच बनकर आ रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि जिन लोगों की प्रत्याशियों की सूची में दंगे के आरोपी और अपराधी शामिल हैं, उनके मुँह से कानून व्यवस्था सुधारने की बात शोभा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि डायल 100 को लेकर टिप्पणी करने वालों के ज्ञान पर तरस आता है। उन्हें मालूम होना चाहिए कि भाजपा सरकार ने डायल 100 को और बेहतर बनाकर 112 के नाम से संचालित किया है। जनता को उसका लाभ मिल रहा है।
जनपद मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा की सभाओं और  व्यापारियों के साथ संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता के जोश व समर्थन से अभिभूूत डा दिनेश शर्मा  ने कहा कि भाजपा इस बार जीत का पिछला रिकार्ड भी तोडेगी तथा विपक्ष देा अंक में ही सिमट जाएगा।

वे वंदे मातरम वाले नहीं हैं,  केवल चन्दे मातरम, गुन्डे मातरम और धंधे मातरम की मानसिकता- उप मुख्यमंत्री 
विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वसूली गैंग को प्रश्रय देने वालों के समय में जेल से भी वसूली का कार्यक्रम चलता था। जेल से वसूली के लिए चिट भेजी जाती थी। भाजपा सरकार में किसी की हिम्मत नहीं हे कि कोई चिट भेज दे। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि  भाजपा वंदे मातरम कहती है  पर दूसरी पार्टी के लोग नही कहते हैं। वे वंदे मातरम वाले नहीं हैं जनता आरोप लगाती रही है। कुछ लोग केवल चन्दे मातरम ,गुन्डे मातरम तथा धंधे मातरम की मानसिकता के है।   ऐसे लोग समाज का  कल्याण नहीं कर सकते हैं।

भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी पहुँच सकता है पार्टी के अध्यक्ष पद पर- दिनेश शर्मा

दिनेश शर्मा ने कहा कि केवल भाजपा ही देश की संस्कृति का प्रतिपादन करती है। आज अयोध्या में भव्य दीपावली, मथुरा में होली मनाई जाती है और काशी में भव्य बाबा काशी विश्वनाथ कारीडोर बना है।अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इसके बारे मे पिछली सरकारो ने सोचा तक नही था। ये ऐसे लोग हैं जो चीन को दुश्मन पर पाकिस्तान को भाई बताते हैं। ऐसे लोग प्रदेश के भविष्य को तय नहीं कर सकते हैं। इनका अपना और अपने परिवार का एजेन्डा है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी के अध्यक्ष पद पर पहुँच सकता है। सपा और कांग्रेस में तो अध्यक्ष पद पर केवल यादव और गांधी परिवार का व्यक्ति ही बैठ सकता है । केवल भाजपा में परिवारवाद नहीं है।

जब मुजफ्फरनगर दंगो की आग में जल रहा था तब सैफई में चल रहा था नाच गाना – शर्मा 

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नाम लिए बगैर, सामजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी जनता के प्रति संवेदनशीलता इस बात से समझी जा सकती हे कि जब मुजफ्फरनगर दंगो की आग में जल रहा था तब सैफई में नाच गाना चल रहा था। ऐसे लोगो जनता का हित कभी नही रख सकते है। उत्तर प्रदेश शान्ति प्रिय प्रदेश है। उन सरकारों में अपराधिक तुष्टीकरण के चलते राम-कृष्ण और ऋषि मुनियो के प्रदेश की धरती पर दंगे हुए। कुछ लोगों का अपमान हुआ। वे लोगों को जाति धर्म में बांटकर अपने स्वार्थ की पूर्ति करते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों से बचने के लिए एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो गुन्डे माफिया यूपी की जनता की छाती पर मूंग दलेंगे तथा प्रदेश की आर्थिक समृद्धि को चोट पहुचाएंगे। आज प्रदेश में विकास की सुगंध फैल रही है।दंगों के लिए बदनाम हुआ मुजफ्फरनगर पिछले पांच साल में औद्योगिक प्रगति  की राह पर चल पडा है । उत्तर प्रदेश में पलायन कराने वाले आज खुद पलायन कर गए हे।

विपक्ष कर रह है जातिगत गठबंधन का नाटक, साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिश- शर्मा  

अभी तक बिलों में छिपे हुए माफिया और अपराध ने लिप्त तत्व अब बिलों से बाहर निकलने की जुगत में हैं। विपक्ष जातिगत गठबंधन का नाटक करते हुए साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की गहरी और खतरनाक साजिश कर रहा हे। इससे बचने की आवश्यकता है। जनपद मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा मथुरा की गोवर्धन विधानसभा आगरा की एत्मादपुर विधानसभा में उत्साहित कार्यकर्ताओं व जनता के अपार उत्साह से प्रफुल्लित डॉ दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री ने अपने जोशीले भाषण से जनता को मंत्रमुग्ध किया।सभाओ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रत्याशी गोवर्धन मथुरा, मेघ सिंह श्याम सिंह,कारिंदा सिंह,एत्मादपुर आगरा, विधानसभा के प्रत्याशी धर्मपाल सिंह,बीजेपी अध्यक्ष भानु महाजन सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Report- Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...