Breaking News

अपर नगर आयुक्त की बैठक, कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए 100% करें प्रयास

लखनऊ। अपर नगर आयुक्त, पंकज कुमार सिंह, नगर निगम लखनऊ ने नगर निगम मुख्यालय में आज सभी जोनल अधिकारियों, कर अधीक्षक और सभी जोनो के राजस्व निरीक्षको के साथ गृहकर वसूली की समीक्षा बैठक रखी। बैठक में 15 दिवस पूर्व समीक्षा के पश्चात वर्तमान अवधि तक दिये गये लक्ष्य की पूर्ति और अन्य निर्देशो के अनुपालन के संबंध में समस्त राजस्व निरीक्षको की वार्डवार समीक्षा की गयी।

किसी भी दशा में बड़े बकाएदारों से की जाए वसूली- अपर नगर आयुक्त

बैठक में अवगत कराया गया वर्तमान में निर्वाचन कार्यो के कारण लक्ष्य की प्राप्ति की गति धीमी अवश्य है लेकिन, फिर भी, अनेक राजस्व निरीक्षकों ने पूरी मेहनत के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की है। इस क्रम में निर्देशित किया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने में काफी कम समय शेष रह गया है। इसलिए, ऐसी स्थिति में किसी भी दशा में अधिक से अधिक प्रयास करते हुए अनिवार्य रूप से लक्ष्य की प्राप्ति की जानी है। बड़ी धनराशि की वसूली हेतु राजस्व निरीक्षक की टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना की जाए। साथ ही उच्च स्तर के अधिकारी, कर अधीक्षक और जोनल अधिकारी बड़े बकायेदारों से संपर्क करके अनिवार्य रूप से वसूली सुनिश्चित करें।

योजना बनाकर लक्ष्य निर्धारित करें, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 100% करें प्रयास- अपर नगर आयुक्त

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कर अधीक्षक नियमित रूप से सभी राजस्व निरीक्षकों की समीक्षा करें। साथ ही वित्तीय वर्ष की अवशेष अवधि में योजना बनाकर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए माँग/लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 100%  प्रयास करें। आगामी बैठक कर अधीक्षकों की समीक्षा होने के संबंध में सूचित किया गया, जिसमें उनके अधीनस्थ कर निरीक्षकों के किए गए कार्यो के आधार पर समीक्षा की जायेगी।

इन ज़ोनो से की गयी है वसूली, शिप्रा सिंह रहीं अव्वल 

जोन-8 की इब्राहिमपुर वार्ड प्रथम और द्वितीय की कर निरीक्षक शिप्रा सिंह ने लक्ष्य प्राप्त करते हुए उससे अधिक वसूली की है। इसी प्रकार जोन-6 में सुश्री अंदलीब जेहरा ने अपने वार्डो में लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत की वसूली की है। इसके विपरीत जोन-7 की कर निरीक्षक स्वप्निल सिंह को गत माह में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 23.2 प्रतिशत की वसूली पर कारण स्पष्ट करने तथा लक्ष्य की पूर्ति हेतु निर्देश दिये गये। इसी प्रकार जोन-5 में कर निरीक्षक अनूप यादव की वसूली अत्यंत न्यूनतम होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

समस्त जोन के वार्डों में सम्बन्धित निरीक्षकों को आगामी दिनांक 10 फरवरी, 2022 तक का प्रतिदिन का लक्ष्य प्रदान करते हुए प्रत्येक दशा में धनराशि की अनिवार्य रूप से वसूली करने के लिए निर्देशित करते हुए बैठक समाप्त की गयी। बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Report – Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

शरीर पर नीले निशान…पीटते-पीटते ले ली जान; हैवान बने किशोर के चंगुल से नहीं बच पाया आर्यन

मैनपुरी:  मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में एक साल के मासूम आर्यन की बेरहमी से हत्या ...