Breaking News

चौधरी अजित सिंह का 81 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 81 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मसूद अहमद, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह सहित रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि चौधरी अजित सिंह जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलकर तथा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढाते हुये किसानों, मजदूरों, अकलियतों, पिछडों, दलितों तथा शोषितों व वंचितों के हक की लडाई सड़क से लेकर संसद तक आज तक लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यदि किसानों की सुध लेने वाला कोई है तो वह राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ही हैं।

इस अवसर पर वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव एडवोकेट, भूपाल सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, बीएल प्रेमी, मनोज सिंह चैहान, एमए आरिफ, रमावती तिवारी, चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष बेला प्रताप राजवंशी, शैलेन्द्र शर्मा, इकराम सिंह, संतोष पटेल, अनीत यादव, अनिल पटेल, अभिषेक बाजपेई, शहजाद, हरपाल यादव, रिजवाना, संगीता जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...