Breaking News

विद्यालयी अंडर 19 बैटमिंटन की राष्ट्रीय टीम में सूर्यांश चयनित

अम्बेडकरनगर। जनपद के भीटी विकास खंड के आमी गांव के अतुल त्रिपाठी (बब्बन तिवारी) के होनहार पुत्र सूर्यांशु त्रिपाठी ने बैटमिंटन के विद्यालयीय अंडर 19 की राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर शुभचिंतक व खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

विद्यालयी अंडर 19 बैटमिंटन की राष्ट्रीय टीम में सूर्यांश चयनित

प्रयागराज में चल रही 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में सूर्यांशु ने अपने खेल के प्रतिभा के बदौलत प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उनके खेल प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उनका चयन राष्ट्रीय टीम में किया है।

Please also watch this video

 

इस खेल में बचपन से ही उनकी रुचि रही है। पहले भी सूर्यांशु ने क्षेत्रीय, जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता ने अपनी प्रतिभा के बदौलत चैंपियन रहे हैं। पिछले वर्ष अंडर 17 की टीम में नेशनल प्रतियोगिता में भी वह खेल चुके हैं।

विद्यालयी अंडर 19 बैटमिंटन की राष्ट्रीय टीम में सूर्यांश चयनित

इस उपलब्धि पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अंबिका सिंह, मलखान सिंह शिव प्रसाद यादव, अमरनाथ सिंह, डा राना वीर सिंह, मुकेश पाठक, कुलदीप सिंह अरुण सिंह, प्रमोद सिंह पूर्व प्रधान शारदा वर्मा आदि ने उनके घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया. क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भी बधाई दिया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भारत ने प्राकृतिक आपदाओं से घिरे म्यांमार और नामीबिया को भेजी मदद

नई दिल्ली। भारत तूफान, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त जरूरतमंद देशों की ...