Breaking News

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया स्व. चौधरी चरण का जन्मदिवस

कानपुर देहात। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस माती ईको पार्क सामुदायिक भवन में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान समारोह के मौके पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, जालौन गरौठा सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया आदि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने देश के पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अधिकारीगणों व जनप्रतिनिधियों ने किसान मेले में लगे कृषि, उर्वरक, रसायनों, उद्यान, मत्स्य, पशु चिकित्सा, कृषि रक्षा आदि संबंधित विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया। सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली व देश के विकास के लिए रहा। देश का विकास समृद्धि के लिए ग्राम व किसान का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी जमीन की जांच अवश्य करवाएं क्योंकि इससे मृदा की स्वस्थ्यता का पता चलेगा। जिससे समय रहते उसका उपचार किया जा सके तथा फसल की पैदावार बढ़ाई जा सके। आर्गेनिक खेती (जैविक खेती) के प्रयोग से पैदावार निश्चित बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने फसलों का बीमा अवश्य कराये जिससे कि अगर किसी आपदा से फसल नष्ट होती है। तो उसका नुकसान भरा जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक योजनायें चलाकर लाभाविंत कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरीचरण सिंह किसानों को सम्मानित किया करते थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार किसानों को 2022 तक दोगुनी आय बढ़ाने का लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मन मस्तिष्क में कृषि के प्रति पूरी लगन से खेती करें। उन्होंने किसानों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्व. चौधरीचरण सिंह द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना जरूरी है ।ताकि किसान व समाज उन्नति की ओर अग्रसित रहे ।तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह धरती से जुड़े किसान नेता थे। किसानो की समस्याओ को जोर शोर से रखते थे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के लिए अनेकों योजनायें चलायी जा रही है जिसका लाभ किसान भाईयों को दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान भाईयों के खाते में सीधे धनराशि भेजी जा रही है। तथा 25 दिसम्बर को भी किसानों के खाते में धनराशि भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर प्रत्येक किसान का धान खरीदा जायेगा तथा छोटे कृषकों का धान पहले लिया जायेगा। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को सुना जाये तथा उन्हें परेशान न किया जाये ।तथा जो केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा योजनायें चलायी जा रही है उनका लाभ प्रत्येक किसान को पहुंचना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी लोग किसान सम्मान दिवस के रूप में मना रहे है तथा किसानों को सम्मानित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला किसानों को भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि हाईब्रिड बीजों का प्रयोग करना उत्पादकता बढ़ाने में कारगर साबित होगा। किसानों को किसान सम्मान समारोह के माध्यम से प्रधाानमंत्री फसल बीमा योजना चल रही है जो कि किसानों के हित वाली एक योजना है जिसमें जनपद के सभी कृषक फसल बीमा योजना हेतु रजिस्टेशन करा ले। सरकारी योजनाओ का लाभ किसानो तक पहुॅचे तथा किसान अपनी उपज बढ़ाये तथा देश व समाज का विकास करे।

उक्त किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि जालौन गरौठा आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधियों व किसान नेता ने किसान सम्मान खरीफ वर्ष 2020-21 हेतु चयनित पंजीकृत कृषक क्राप कटिंग में विकास खण्ड मालासा ग्राम छतेनी के धान की उत्पादकता में रशीद अहमद को प्रथम पुरस्कार दिया गया तथा द्वितीय विकास खण्ड डेरापुर निवासी ग्राम सिठमरा की कृषक पान कुमारी को दिया गया। इसी प्रकार कृषक बाबूलाल विकास खण्ड संदलपुर ग्राम फरीदपुर निटर्रा को उर्द की उत्पादकता में प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार विकास खण्ड अमरौधा के ग्राम श्याम सुन्दरपुर कृषक योगेश कुमार को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार औद्यानिक फसलों में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करने वाले कृषकों की जनपद स्तरीय में कृषक सुशील कुमार निवासी ग्राम नन्दना को धनियां उत्पादन में प्रथम पुरस्कार तथा धनीराम ग्राम डिलौलिया बांगर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

इसी प्रकार सरला देवी ग्राम देवकली को मिर्च में प्रथम व विजय नारायण ग्राम जसौरा विरसिंहपुर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार सुधा देवी निवासी ग्राम मुर्रा को फूलगोभी में प्रथम व विजय सिंह ग्राम मुर्रा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम देवकली को टमाटर में प्रथम व मुन्शीलाल ग्राम आलमपुर खेडा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों द्वारा लगाकर स्टालों का अवलोकन करते हुए मत्स्य पालन व पशुपालन विभाग की ओर से अच्छे दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को विभागों द्वारा ब्लाक व जनपद के 82 किसानों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार प्रथम पुरस्कार को रू 7 हजार, द्वितीय पुरस्कार को 5 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया । वहीं स्वयं सहायता समूह की महिला समूहों को 10-10 हजार रूपये धनराशि की चेक देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कृषक बाबूलाल व अन्य किसानों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने किसानो से कहा कि किसान सम्मान समारोह में वैज्ञानिको के द्वारा बतायी गई जानकारी को किसान आत्मसात कर आगे बढ़े तथा शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जाने तथा उसका लाभ ले। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, अकबरपुर चेयरमैन पति बबलू कटियार, भाजपा नेता अंशू त्रिपाठी आदि अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आदि अधिकारीगण व वैज्ञानिक तथा किसान सम्मान समारोह में किसान बाबूलाल निषाद, रामगोपाल कुशवाहा, राजकुमार, राहुल तिवारी, सज्जन कुमार, अशोक, अनिल, विक्रम, होरीलाल, श्याम सिंह, संदीप, रामजी, श्यामजी, नन्हऊ, मनोज कमार, प्रहलाद सिंह, बृजेश कुमार, राम शिवबरन, ज्ञानसिंह कुशवाहा, रघुवीर, रामशंकर कुशवाहा, श्रीराम यादव, राजेन्द्र सिंह आदि सहित सैकड़ों कृषक मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...