Breaking News

मुखिया

मुखिया

देश में मुखिया बनने की होड़
सभी सम्मानित दलों में लगी है।
अनगिनत दल मुखिया बनने में
अपनी अपनी दफली बजा रहे हैं।
मतदाताओं को ललचा रहे हैं
सुविधाएं देने का वादा सबसे कर।

अपनी ओर जनता को आकर्षित कर
अपनी वोट बैंक को बढ़ा रहे हैं।
एक दूजे पर आरोप लगाकर भाई
मुखिया बनने की चाल चल रहे हैं।
रात-दिन सियासी जंग में लगे नेता
जनता को कम कुर्सी को देख रहे हैं।
सबको खुश करने का मंत्र जप रहे हैं
सब कुछ करो देश के सम्मानित नेताओं।

पर भारत माता की एकता अखंडता को
ठेस न पहुंचे इस का ध्यान रखते हुए।
विश्व पटल पर भारत का परचम लहराएं
लोक तंत्र के इस महापर्व को आदर से मनाएं।
देश के मुखिया वाली सम्मानित कुर्सी पर
योग्य भारत माता के लाल को बैठाएं मित्रों।

          विनोद कुमार

About Samar Saleel

Check Also

बेबसी

बेबसी आते रहा करो दोस्त कुछ पल के लिए दिल बहल जाता है। वर्ना बेबसी ...