लखनऊ। दृष्टि सामाजिक संस्थान, जानकीपुरम विस्तार के बच्चे दिवाली गिफ्ट में नए कपड़े पाकर बेहद खुश हो गये।गंगोत्री दुबे ने अपने पति स्वर्गीय लक्ष्मी नारायन दुबे की स्मृति में दृष्टि सामाजिक संस्थान के बच्चों को नये कपड़े वितरित करवाए। कपड़ों का वितरण स्व. लक्ष्मी नारायन दुबे के पुत्र राजेन्द्र प्रसाद दुबे ने मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा व अर्थ शर्मा के साथ किया।
दृष्टि संस्था मानसिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, दृष्टिबाधित अनाथ बच्चों के प्रशिक्षण व लालन पालन का दायित्व उठा रही है तथा बच्चों को घर का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद दुबे ने बताया कि बच्चों को शीत काल के अनुसार ही नए कपड़े दिए गए हैं तथा रूप कुमार शर्मा से दृष्टि संस्था के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के पश्चात संस्था के बच्चों को कपड़ों का वितरण किया गया है।
दृष्टि संस्था के धीरेश बहादुर ने संस्था के बच्चों को कपड़े उपलब्ध कराने हेतु श्रीमती गंगोत्री दुबे, राजेन्द्र प्रसाद दुबे तथा रूप कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया।