Breaking News

चॉकलेटी बॉय विमल पांडे ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी दो म्यूजीक एलबमो के फर्स्ट लूक को किया आउट

भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग स्टार व चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर अभिनेता विमल पांडे का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अभिनेता विमल पांडे ने अपनी दो म्यूजीक एल्बमो के फर्स्ट लूक को भी आउट कर दिया है। जिससे दर्शकों मे उत्सुकता और बढ़ गई है। सीधे शब्दों में कहे तो अभिनेता विमल पांडे ने अपनी दोनों म्यूजीक एल्बमो के फर्स्ट लूक को आउट कर अपने सभी फैन्स को अपने जन्मदिन का सरप्राइस व रिटर्न गिफ्ट दिया है।

इस खास खबर से अभिनेता विमल पांडे के सभी फैन्स मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है जो इस लॉक डाउन मे बहुत कम देखने को मिली है। अभिनेता विमल पांडे के जन्मदिन के मौके पर विमल के तमाम फैन्स सोशल मीडिया पर उनको अपना बधाई संदेश दे रहे हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रहा। अभिनेता विमल पांडे का जन्मदिन मानो उनके फैन्स के लिए कोई त्यौहार हो।

बात की जाए इनके दोनों एल्बमो के फर्स्ट लूक की तो एक का नाम थोड़ा सा हुआ है प्यार जो आदिशक्ति इन्टरटेन्मेन्ट के बैनर तले रिलिज होगी। जिसमे अभिनेता विमल पांडे के विपरीत एल्बम क्वीन अभिनेत्री चन्द्र्मुखी मौसम अभिनय करती नजर आएन्गी। इस गाने को मशहूर गायक आलोक कुमार ने अपने स्वोरो सजाया हैं तथा संगीत सुधिर त्रिपाठी,गीत राजेश मिश्रा व नृत्य अशोक मैत्र का हैं।

तथा इसके निर्माता प्रदीप देव और निर्देशक सम्राट् सिंह हैं। दूसरे एल्बम की बात की जाए तो इसमे अभिनेता विमल पांडे के विपरीत अभिनेत्री नेहा मिश्रा हैं। इस गाने को गायिका विजेता गोस्वामी ने अपने स्वोरो में सजाई हैं तथा गीत-संगीत सुधिर त्रिपाठी व नृत्य अशोक मैत्र का हैं। तथा इसके भी निर्माता प्रदीप देव और निर्देशक सम्राट् सिंह हैं।

अभिनेता विमल पांडे के जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी जगत के कई सितारों ने भी बधाईयो की झड़ी लगा दी हैं। जिसमे रियल सुपरस्टार आनंद ओझा,स्टार अभिनेत्री गुंजन पंत ,कनक यादव, आकांक्षा दुबे, रावडी हीरो प्रेम सिंह श्रुति राव, पूनम दूबे, यामिनी सिंह, निर्देशक चन्द्र पंत, सीपी भट्ट, देव सिंह आदि प्रमुख हैं।

अभिनेता विमल पांडे ने अपनी पर्सनल पीआरओ आर्यन पांडे के माध्यम से अपने सभी चाहने वालो एवं फैन्स का दिल से अभार व्यक्त किए और एसे ही अपना प्यार और आशिर्वाद बनाये रखने के लिए धन्यवाद किए।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...