Breaking News

साहिब गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

लखनऊ। सिक्खों के दसवें गुरू सरबंसदानी साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) पर आज 14 जनवरी 2024 को एक भव्य नगर कीर्तन की अगुवाई परम्परागत वेशभूषा से सुसज्जित पांच प्यारे अपने हाथों में खुली कृपाण लेकर कर रहे थे, जिनके पीछे फूलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब को श्रद्धालुगण लेकर चल रहे थे। गुरू ग्रन्थ साहिब को ज्ञानी सुखदेव सिंह चांवर कर रहे थे। श्रद्धालुगण पालकी के आगे मार्ग की सफाई करके गुरू ग्रन्थ साहिब जी की शाही सवारी के लिये मार्ग पर पुष्प बिछा रहे थे।

साहिब गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

सिक्ख सेवक जत्थे के अध्यक्ष राजवंत सिंह बग्गा, कुलवन्त सिंह, कुलदीप सिंह सलूजा तथा अन्य सदस्यों के संचालन में गुरूद्वारा नाका हिण्डोला से चलकर यह नगर कीर्तन नाका हिंडोला चौराहा पहुंचा जहां सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन हेतु खड़ी थी चारबाग, गुरू नानक मार्केट, गौतम बुद्ध मार्ग, बांसमण्डी चौराहा, लाटुश रोड, श्रीराम रोड, गनेश गंज, नाका हिंडोला होता हुआ गुरूद्वारा साहिब वापस पहुंचा जहां गुरूग्रन्थ साहिब की शाही सवारी को ‘‘गार्ड ऑफ ऑनर’’ पेश किया गया।

👉मालदीव सरकार ने 15 मार्च तक भारत से अपने सैनिकों को हटाने को कहा, तनाव बढ़ने की आशंका

सम्पूर्ण मार्ग पर पंजाब हसदा बैंड ने फौजी अन्दाज में अपने बैंड बजाने की कलाओं एवं शहीद बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप अमरोहा वालों ने युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं द्वारा स्टाल लगाकर समोसे, बिस्कुट व चाय इत्यादि प्रसाद के रूप में वितरित किये गये।

स्टेज सेक्रेटरी सतपाल सिंह मीत ने बताया कि दीवान हाल में रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन “सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत” एवं वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला” के बाद ज्ञानी सुखदेव सिंह ने कथा व्याख्यान किया। अरदास के उपरान्त समूह साध संगत में गुरू का लंगर दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा वितरित किया गया।

साहिब गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

महामंत्री हरमिन्दर सिंह टीटू ने बताया कि इस नगर कीर्तन में कई निष्काम जत्थे बंदियों सिख यंग मैन्स एसोसियेशन, दशमेश सेवा सोसाइटी, सिमरन साधना परिवार, दशमेश सेवा दल,सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी, माता गुजरी सत्संग सभा, सिख सेवक जत्था, यूथ खालसा एसोसियेशन, पंजाबी यूथ एसोसियेशन के अतिरिक्त लखनऊ स्थित सिंह सभाओं ने हिस्सा लिया।

अपनी-अपनी वर्दी और बैण्ड बाजों के साथ गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज, गुरू नानक डिग्री कालेज,गुरु नानक विद्यालय चन्दर नगर की छात्राओं एवं खालसा इण्टर कालेज के छात्रों ने मधुर धुनों द्वारा श्रद्धालुओं का मन मोह लिया लिया। 3 यूपी नवल यूनिट एनसीसी 100 कैडेट ने भाग लिया।

👉‘छल-कपट से अपना प्रचार अभियान चला रहे विवेक’, डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार रामास्वामी पर हमला बोला

लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा ने साहिब गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) पर बधाई देते हुए बताया कि 16 जनवरी सांय 6ः00 बजे से 10ः00 बजे तक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला 17 जनवरी को प्रातः 7ः30 बजे से सांय 4ः45 बजे तक डीएवी डिग्री कालेज ऐशबाग रोड एवं शाम का दीवान सांय 6ः00 बजे से 10ः00 बजे तक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा।

साहिब गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

उपाध्यक्ष तरनजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि इस अवसर समागम में प्रसिद्ध रागी जत्था भाई चरनजीत सिंह हीरा दिल्ली वाले, भाई जगतार सिंह साबका हजूरी रागी गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली वाले, सिंह साहब ज्ञानी बचित्तर सिंह मुख्य ग्रंथी गुरूद्वारा नानक प्याउ दिल्ली वालेरागी जत्था भाई चरनजीत सिंह हीरा दिल्ली वाले, भाई जगतार सिंह साबका हजूरी रागी गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली वाले, सिंह साहब ज्ञानी बचित्तर सिंह मुख्य ग्रंथी गुरूद्वारा नानक प्याउ दिल्ली वाले विशेष रूप से पधार रहे हैं। गुरू का लंगर भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

संग्राम सिंह ने दिखाई राम लला की खूबसूरत झलक

मुंबई। खेल जगत के उत्कृष्ठ खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी और कॉमन कुश्ती गोल्ड मेडलिस्ट संग्राम सिंह ...