Breaking News

शहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

चंदौली। पीडीडीयू नगर दिन गुरुवार को बहुप्रतीक्षित शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में शहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सुभाष पार्क में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगीता सिंह ने कहा की महिलाओं की 40% मिशन 2022 उत्तर प्रदेश में महिलाओं को टिकट दिया जाएगा हम महिलाओं के लिए यह खुशी की बात है कि हम महिलाओं की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए दिन रात उनकी समस्याओं को सुन रही है और वर्तमान प्रशासन और सरकार जो महिला विरोधी है उस से लड़ रही हैं।

जिला उपाध्यक्ष गीता सिंह और वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री मधु राय ने संयुक्त रूप से कहा कांग्रेस की विचार धारा महिलाओं का सम्मान महिलाओं की हक की लड़ाई के लिए आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की प्रेरणा से ही प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं।

सभी महिलाओं ने शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संगीता सिंह को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। बैठक में मनकुंवर देवी, कमला देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, लीला देवी, चंद्रकला देवी, दुलारी देवी, सुखवंत देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, अर्चना देवी, बुंदिया चौहान, निर्मला देवी,कुमारी देवी, चंदा देवी, नगीना बेगम, सितारा देवी, रेनू देवी, सुभावती देवी, अनीता देवी आदि उपस्थित रही।

रिपोर्ट-सरदार रोशन सिंह

About reporter

Check Also

सीएमएस के सर्वाधिक 169 छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में सफल, JEE एडवान्स में होंगे शामिल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जेईई मेन्स’ परीक्षा ...