Breaking News

सीएम योगी बोले- रामगोपाल को राम मंदिर अच्छा नहीं लगेगा, ये तो आतंकवादियों को जेल से छुड़ाते थे

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम की सभा अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के डीएवी मैदान में हुई। इस दौरान सीएम ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

सीएम ने कहा कि जो पहले गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे, बेटियों के लिए परेशानी बनते थे। व्यापारियों के लिए मुसीबत बनते थे। आज उनके गले में तख्ती देखकर अच्छा लगता है न। कहा कि रामगोपाल यादव को राम मंदिर अच्छा नहीं लगेगा ये लोग तो आतंकवादियों को जेल से छुड़ाते थे।

कहा कि सपा को नौजवानों की चिंता नहीं थी, बेटियों की चिंता नहीं थी, व्यापारियों की चिंता नहीं थी। इन्हें आतंकवादियों की चिंता थी। 2012 में सरकार बनने के बाद सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का निर्णय दिया था। कहा कि लोगों को विकास और सुरक्षा पर विश्वास हुआ है। अब किसी की जमीन पर कब्जा नहीं होता है।

सीएम ने कहा कि मोदी की यही गांरटी है कि गुलामी की आदत से छुटकारा दिलाना है, लोगों की विरासत को सहेजना है। सभी लोग आपनमा काम करें। लोगों की सुरक्षा और विकास का काम लखनऊ और दिल्ली की सरकार देख लेगी।
कहा कि आज विश्व में भारत का परचन लहरा रहा है। गरीब कल्याणकारी योजनाओंं को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है। कहा कि भारत सरियत और जिहाद से नहीं चलेगा। भारत बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। कहा कि बाब साहेब के समय में लोग भूखों मरते थे, आज सभी को फ्री राशन मिलता है। कहा कि आज हर परिवार को आयुष्मान भारत के कार्ड से पांच लाख तक का फ्री इलाज मिलता है। इसके अलावा जिसके पास यह कार्ड नहीं है वह मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक या खुद सरकार को पत्र लिखे, यदि वह इलाज नहीं करा पा रहा तो सरकार उसका इलाज कराती है।

About News Desk (P)

Check Also

गाँव और पंचायतें ही देश की असली ताकत : चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल (Lok Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (National President Chaudhary Sunil Singh) ...