Breaking News

CMS ने कोरोना राहत कार्य हेतु मुख्यमंत्री को दिया 1 करोड़ रूपये का एक और सहयोग, अब तक 1 करोड़ 90 लाख रूपयों का योगदान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर भेंट कर उन्हें कोरोना राहत कार्य हेतु 1 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया।


इससे पहले सी.एम.एस. ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी को 50 लाख रूपयों का चेक भेंट किया एवं तदुपरान्त लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयों का आर्थिक योगदान दिया तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही पांच जनता रसोईघरो के संचालन के लिए 20 लाख रूपये की सहायता दी है।

इस प्रकार सी.एम.एस. ने अब तक रूपये 1,90,00,000/- (एक करोड़ नब्बे लाख) रूपयों की धनराशि कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ दी है। सी.एम.एस. अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भरसक निर्वहन कर रहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...