लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा आकांक्षा बाजपेयी ने पी.सी.एस. (जे) परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। आकांक्षा ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 86वीं रैंक अर्जित की है। इस प्रकार सी.एम.एस. की तीन छात्राओं ने इस वर्ष पी.सी.एस. (जे) में चयनित होकर मेधा, प्रतिभा व लगन का परचम लहराया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि एक अनौपचारिक वार्ता ने आंकाक्षा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय को देते हुए कहा कि सी.एम.एस. की शिक्षा के दौरान उनके ज्ञान तथा व्यक्तित्व दोनों में गुणात्मक विकास हुआ। उन्होंने सफलता का सूत्र बताते हुए कहा कि निरन्तर प्रयास करते रहें तथा कुछ कर गुजरने की प्रेरणा सदैव स्वयं को देते रहें। आकांक्षा के पिताजी डा. सी. एल. बाजपेयी, बी.एस.एन.वी. पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में प्रोफेसर हैं जबकि माताजी श्रीमती शशि बाजपेयी गृहणी हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आकांक्षा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. की ये होनहार छात्रा न्यायिक व्यवस्था की मजबूती में रचनात्मक योगदान देगी। आकांक्षा की इस सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है।
Tags Aakanksha Bajpai City Montessori School Kanpur Road Campus Lucknow
Check Also
अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, समलैंगिक संबंध बनाकर करते थे लूट, ऐसे बनाते थे शिकार
कोटद्वार: एक एप की मदद से लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाकर लूटपाट करने वाले ...