Breaking News

अपनी बुनियादी समस्याओं बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान करने के लिए मतदाताओं को बधाई-  अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने परिवारवाद का झूठा आरोप लगाया। भाजपा सरकार में जनता संकट में है। पलायन और रोजगार की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। राशन ओर नमक जनता के पैसे का ही है। गरीबों को धोखा नहीं देना चाहिए। महंगाई-बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है।

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दी है।  उन्होने कहा है कि जनता ने अपनी बुनियादी समस्याओं बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान किया है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया है। नौजवानों को अपमानित किया गया। प्रदेश में नौकरी-रोजगार का संकट है। भाजपा ने किसानों-नौजवानों को धोखा दिया। किसानों के साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी। उत्तर प्रदेश का निवेश कहां गया? भाजपा ने भाषा के स्तर को गिराया और राजनैतिक मर्यादा को तार-तार किया। भाजपा सरकार ने यूक्रेन के मामले में अपनी नाकामी छिपायी। भाजपा शासन में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने परिवारवाद का झूठा आरोप लगाया। भाजपा सरकार में जनता संकट में है। पलायन और रोजगार की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। राशन ओर नमक जनता के पैसे का ही है। गरीबों को धोखा नहीं देना चाहिए। महंगाई-बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। भाजपा ने दिल्ली से झूठ का प्रसार किया। लोकतंत्र में झूठ नहीं चल सकता। भाजपा बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराती है।

उन्होने कहा कि बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र लागू नहीं किया। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। यह धोखे की राजनीति है। उद्योग-कारखाने क्यों नहीं लगे? भाजपा सरकार में माचिस की एक तीली भी नहीं बनी। कोरोना काल में श्रमिक पैदल-चलते-चलते मर गये। स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के कारण लाखों लोगों की जान चली गयी। 2022 तक किसानों की आय दुगनी क्यों नहीं हुई? युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला? भाजपा ने सबका साथ लेकर सबका विनाश किया। प्रशासनिक स्तर पर प्रदेश में 11 लाख पद खाली हैं। बीजेपी उद्योगपतियों से मिली हुई है। भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करती है।

समाजवादी पार्टी जनता से किया वादा पूरा करती है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास से है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे से परिचय सपा ने ही कराया। समाजवादी सरकार में बांटे गये 18 लाख लैपटॉप की 18 लाख सफल कहानी है। समाजवादी सरकार में एमएसपी लागू करेंगे। समाजवादी सरकार में मेट्रो चलाई गयी जबकि योगी जी ने तो पांच वर्ष में गांव में पुलिया तक नहीं बनायी। जनता सौ प्रतिशत भाजपा के विरूद्ध है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सघन प्रचार किया। जनता का भारी समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन को मिला।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन 300 सीट का आंकड़ा पार करेगी। समाजवादी सरकार में राज्य का अभूतपूर्व विकास होगा।

About reporter

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...