Breaking News

कांग्रेस की गाय-किसान बचाओ यात्रा है दोगलापन: स्मृति ईरानी

रायबरेली। प्रधानमंत्री मन की बात में शामिल होने सलोन विधानसभा के डीह ब्लॉक के हाजीपुर गांव पहुंची केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस के गाय बचाओ और किसान बचाओ यात्रा को दोगलापन बताया। उन्‍होंने कहा कि केरल में गो माता की हत्या करने वालों को कांग्रेस ने प्रोत्साहित किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी तीन दिनी दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी 25 दिसंबर को पहुंची थी। अगले दिन शनिवार को करीब 80 करोड़ रुपया की विकास की योजना की सौगात देने के बाद रविवार को स्मृति ईरानी सलोन विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर गांव पहुंची।

यहां उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश में सम्राट साइकिल पर किसानों की जमीन हड़पकर आज तक उस जमीन को छोड़ा नहीं। जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्यम से गो माता की निर्मम हत्या करके उसका इश्तिहार छपवा दिया। पूरे देश में आपको लगता है कि उत्तर प्रदेश की जनता इतनी भ्रमित है। उन लोगों का पाप माफ कर देंगे। उत्तर प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि गो माता के संरक्षण में भाजपा ने कितना काम किया है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि किस प्रकार से केरल में गो माता की हत्या करने का उत्सव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया है। गो माता की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने ऐसे लोगों का प्रोत्साहन किया है। मेरा मानना है कि जो दोगलापन कांग्रेस पार्टी दिखा रही है, उसकी सच्चाई जनता भली भांति जानती है।

प्रधानमंत्री के मन की बात पर स्‍मृति ईरानी ने कहा कि जनता जनार्दन ने मिलकर ग्राम सभा हाजीपुर में प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन को सुना। राष्ट्र के प्रति विशेष रूप से साल 2020 में देश के नागरिक कैसे एकजुट होकर संकल्पित भाव से वैश्विक महामारी कोरोना की इस परिस्थिति में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया। दृढ़ संकल्प के साथ जैसे उन्होंने यह वर्ष बिताया है। उसके लिए प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी नागरिकों का अभिनंदन किया। साथ ही नव वर्ष में नए संकल्प हम लें। पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल को और आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सब संकल्पित हो। ऐसा प्रधानमंत्री जी ने अपने मन के बात उद्बोधन में हम सब नागरिकों से आह्वान किया। आज डीह ब्लॉक और रायबरेली की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी को नववर्ष में और भी ऊर्जा के साथ राष्ट्र के उत्थान में समर्पित भाव से जो काम कर रहे है। नवकीर्ति की प्राप्ति हो ऐसी हम सब शुभकामनाएं देते हैं।इस दौरान सलोन विधायक बल बहादुर कोरी,डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ अभिषेक गोयल, एसडीएम सलोन दिव्या ओझा व तहसीलदार उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...