Breaking News

त्रिपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने पार्टी आलाकमान के साथ मतभेदों को लेकर मंगलवार को पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया।

देब बर्मन ने बताया, “मैंने आज (मंगलवार को) केंद्रीय नेताओं को एक ईमेल भेजा है। मैं पश्चिम त्रिपुरा के बदरघाट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उप-चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपूंगा।”

देबबर्मन को पिछले साल अगस्त में त्रिपुरा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। प्रद्योत के पिता किरीट बिक्रम किशोर माणिक्य देबबर्मन और उनकी मां बिभु कुमारी देवी कई बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को त्रिपुरा में करारी हार का सामना करना पड़ा था. सूबे की दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट जीतने में असफल रही थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...