Breaking News

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र; यूपी में ‘उन्नति विधान’ तैयार करेगा सत्ता का रस्ता- प्रियंका गांधी

लखनऊ। महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ और युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान’ घोषणा-पत्र जारी करने के बाद, कांग्रेस पार्टी ने अपना तीसरा घोषणा-पत्र भी जारी कर दिया है। ‘उन्नति विधान जन घोषणा-पत्र’ के नाम से जारी इस घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने किसानों और बेरोजगारों के लिए कई ऐलान किए हैं।कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी की महासचिव और प्रदेश प्रभारी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को इस घोषणा-पत्र को जारी किया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं।

दूसरे दलों की घोषणाएँ नहीं, आम लोगों के सुझाव है शामिल- प्रियंका 

उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने बाक़ी पार्टियों की तरह दूसरे दलों की घोषणाओं को शामिल नही किया है। आम लोगों के सुझावों को इसमें शामिल किया गया है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि उत्तर प्रदेश की जनता एक ऐसी सरकार की हकदार है जो उनकी प्रगति और भलाई को अपने एजेंडे के केंद्र में रखे। प्रदेश की जनता को एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था चाहिए, जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सके। आज की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई की है। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी, तो दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज़ माफ कर दिया जाएगा।

प्रियंका की प्रतिज्ञा- कर्ज़ा माफ़, बिजली बिल हाफ़, कोरोना बिल साफ 

  • किसानों से 2500 रुपये में गेहूं और धान खरीदा जाएगा।
  • साथ ही 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा।
  • सभी का बिजली बिल हाफ किया जाएगा।
  • कोरोना काल में जिनका भी बिजली बिल बकाया है उसे साफ किया जाएगा।
  • कोविड महामारी में परेशानी झेलने वाले परिवारों को 25000 रुपये सहायता।
  • किसी भी बीमारी में सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त।

आवारा पशुओं के नुक्सान पर 3000 का मुआवजा, विकसित होंगे क्लस्टर

  • आवारा पशुओं के पीड़ितों को प्रति एकड़ 3000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
  • किसानों के लिए गोधन न्याय योजना, 2 रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ राज्य में यह योजना पहले से ही चल रही है।
  • MSMEs के traditional clusters को develop किया जाएगा।
  • Outsourcing बंद और संविदाकर्मियों का phase wise नियमतिकरण, शिक्षामित्रों को नियमित किया जाएगा।

बेटियों को smart phone और scooty, स्वास्थ्य सेवाओं के बजट में 5% की बढ़त 

10वीं और 12वीं पास बेटियों को smart phone और scooty
गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण।
सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी मुक्त लोन।
स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइये को मानदेय 5000 दिया जाएगा।
जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं की मृत्यु पर 50 लाख का मुआवजा।
झुग्गी वासियों को जमीन का अधिकार मिलेगा
ग्राम प्रधान का वेतन बढ़ाएंगे 6000रु/माह
चौकीदार का वेतन 5000रु/माह
उर्दू शिक्षकों की अतिपिछड़ी जातियों केलिए सबकोटा।
एससी एसटी को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा।
दिव्यांगों को 3000 का पेंशन।
महिला पुलिस को गृह जनपद में पोस्टिंग।
पूर्व सैनिकों के लिए एक विधानपरिषद की सीट।
प्रयागराज और वाराणसी में मां गंगा को समर्पित उत्सव।
भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश।
निषादों को नदियों के संसाधनों पर अधिकार।

प्रियंका के किए गए ऐलान में 20 लाख सरकारी नौकरियाँ भी शामिल 

हर परिवार को साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ़्त मिलेंगे।
महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा
20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएँगी।
नए सरकारी नौकरियों में 40% नौकरियाँ महिलाओं के लिए आरक्षित।
सफ़ाई कर्मियों का नियमतीकरण होगा।
उनको सम्मानजनक मानदेय और सुविधाओं के लाभ मिलेेंगे।
शिक्षकों के ख़ाली कुल 2 लाख पदों को भरा जाएगा।
एड हॉक शिक्षकों और शिक्षमित्रों का अनुभव और सेवा के अनुसार नियमतिकरण
अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा
Most Backward Castes के लिए आरक्षण Sub Quota
प्रयागराज और वाराणसी में माँ गंगा को समर्पित उत्सव

Report- Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...