Breaking News

चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुटी कांग्रेस, शुरू किया सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी पूरी शिद्द्त के साथ तैयारियों में जुटी है,इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय दबरई पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ज़ोन के प्रभारी उपेंद्र सिंह एवं प्रदेश सचिव एवं जिले के आशुतोष दीक्षित उपस्थित थे।सदस्यता अभियान के दौरान सदस्य बनने वाले लोगों को प्रियंका गाँधी की की 8 प्रतिज्ञाओं के बारे में बताया गया।

कांग्रेस के सदस्यता अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी को समर्थन करेंगे।इस मौक़े पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने 12 दिसंबर को राहुल गाँधी जी के आहवान पर होने वाली “मंहगाई हटाओ” रैली पर चर्चा की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि फ़िरोज़ाबाद से रैली में अधिक से अधिक संख्या में फ़िरोज़ाबाद के कार्यकर्ताओं की भागेदारी होगी।सदस्यता अभियान के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यंत कुमार धनगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा पाल, फिरोजाबाद ब्लॉक अध्यक्ष राम शंकर राजोरिया, कौशल किशोर यादव, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी, रनवीर सिंह बघेल आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...