Breaking News

संगठन सृजन अभियान में जुटे कांग्रेसी, गांव गांव भ्रमण कर पार्टी की मजबूती का लिया संकल्प

बिधूना/औरैया। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा औरैया जिले में पार्टी की नीतियों रीतियों का गांव-गांव घर-घर प्रचार प्रसार करने के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। औरैया जिले की कांग्रेसी नेताओं द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की मंशा से रविवार को विकासखंड सहार में गांव गांव भ्रमण कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर मधवापुर मडनई भुनियापुर गांवों आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह सेंगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वर्णिम इतिहास रहा है अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता दिलाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने देश को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने का भरसक प्रयास किया है और कांग्रेस पार्टी की ही देन है कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी प्रमुख पहचान बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता से हटने के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा बेरोजगार किसान मजदूर व्यापारी हर वर्ग परेशान है किसान इस भीषण ठंड के मौसम में अपने वाजिब हक के लिए खुले मैदानों में सड़कों पर पड़ा है लेकिन सरकार उनके ऊपर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें कर रही है जो काफी चिंताजनक है।

श्री सेंगर ने कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से आजिज आ चुकी देश व प्रदेश की जनता आज कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाह से निहार रही है यही कारण है कि आज कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी सत्ता पर का बीज करने के लिए जनता स्वयं खड़ी होती जा रही है।

इस मौके पर अरविंद दुबे, विवेक दुबे, जयकरन सिंह सेंगर, बालकेस गौतम, राजेश बाथम, श्याम बाबू गौतम, जय प्रकाश दुबे, जितेंद्र कुमार, चंद्र भूषण सिंह गौर, रामशंकर, धर्मराज सिंह गौर, जय नारायण सिंह राजावत, अश्विनी कुमार सिंह गौर, डॉ. जगत सिंह, कृष्ण कुमार कश्यप, गया प्रकाश दोहरे, प्रेम प्रकाश द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...