Breaking News

Iftar Party पर विवाद

भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर सीमा पर विवाद हो जाते हैं, मगर इस बार तो भारत और पाकिस्तान के बीच रमजान माह में होने वाली इफ्तार पार्टी Iftar Party पर ही विवाद हो गया। दरअसल, इस्लामाबाद में स्थित भारतीय दूतावास में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ था। इस पार्टी में आने वाले मेहमानों को पाकिस्तान के प्रशासन ने रोक दिया।

Iftar Party में आने वाले

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Iftar Party इफ्तार पार्टी में आने वाले करीब सैकड़ों मेहमानों को पाकिस्तान की एजेंसियों ने लौटाने का प्रयास किया। इन मेहमानों का रास्ता रोकने का प्रयास तक किया गया था। इन लोगों को धमकियां दी गईं और कथित तौर पर बदसलूकी भी की गई। मेहमानों को फोन कर धमकी दी गई।

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि पाक अधिकारियों ने न सिर्फ कूटनीतिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, बल्कि असभ्य व्यवहार भी किया। इसके लिए हम अपने मेहमानों से माफी मांगते हैं। पाकिस्तान के इस तरह के व्यवहार के चलते दोनों देशों के संबंधों पर असर होगा।

गौरतलब है कि भारत में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नहीं बुलाया गया था। इसके खार खाए बैठे पाकिस्तान ने भारतीय दूतावास में रखी गई इफ्तार पार्टी में जाने वाले पाकिस्तान के ही कुछ लोगों ने निशाना बनाया।

 

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...