Breaking News

कोरोना: फिर दिख रहा है विकराल रूप, पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले

कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के एक साल बाद भी हालात भयावह हैं। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात और मप्र समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 53,476 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 251 की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 24 मार्च तक बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 28,699 केस दर्ज हुए।

इसके बाद पंजाब (2,254) और कर्नाटक (2,010) में नए केस सामने आए। सबसे ज्यादा 132 मौतें भी महाराष्ट्र में दर्ज हुईं। इसके बाद पंजाब (53) और छत्तीसगढ़ (20) में मौतें हुई हैं।

1.60 लाख से अधिक की गई जान

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 53,476 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में 152 दिन बाद गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।

इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,17,87,534 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 251 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,60,692 पहुंच गई है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

केरल में चुनावी सभा में पहुंचे अमित शाह, बोले- पीएफआई से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस

अमित शाह ने केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना ...