Breaking News

दंगल गर्ल बबीता ने इस वजह से अपनी शादी में लिए 8 फेरे

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर महिला पहलवान बबीता फौगाट ने  को विवेक सुहाग से शादी कर ली है। ये शादी कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है। शादी समारोह में विवेक सुहाग बारात में केवल 21 लोगों को लेकर आए थे। वहीं बबीता भी अपने परिजनों के साथ फेरे लेने पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा की बात ये रही कि बबीता ने सात की बजाय आठ फेरे लिए हैं।बता दें बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वह गीता फोगाट की छोटी बहन हैं। गीता देश को कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाने वाली महिला पहलवान हैं। गीता और बबीता के जीवन पर ‘दंगल’ नाम की फिल्म भी आई थी।

बबीता ने आठवां फेरा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित दहेज कुप्रथा के खिलाफ लिया गया है। केवल बबीता ही नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन गीता फोगाट ने भी अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे। गीता ने 8वां फेरा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देते हुए लिया था।शादी की सारी रस्में पूरा करने के बाद बबीता और विवेक ने मिलकर पौधा रोपण भी किया। नए जोड़े ने अपने पिता महाबीर पहलवान के अखाड़े के नजदीक ही पौधा लगाया और उसमें पानी डाला। बबीता ने इसपर कहा कि अखाड़े में पहलवान बनने के लिए स्वच्छ वातारवण भी चाहिए होता है।

इसलिए अखाड़े के पास पेड़ होंगे तो वातावरण भी अच्छा रहेगा।बबीता की शादी विवेक सुहाग से हुई है। विवेक की सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि वह भारत केसरी विजेता हैं। उन्हें साल 2018 में भारत केसरी पुरस्कार मिला था। विवेक झज्जर जिले के मातनहेल गांव के निवासी हैं, उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान और चाचा सज्जन बलाली ने ये रिश्ता पक्का किया था।

About News Room lko

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...