Breaking News

असम में ONGC के 3 कर्मचारियों का दिनदहाडे़ अपहरण, kidnapping में कंपनी की गाड़ी का ही हुआ इस्तेमाल

असम के शिवसागर जिले में ओएनजीसी के 3 कर्मचारियों का अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। 2 जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (प्रोडक्शन) और एक जूनियर टेक्नीशियन (प्रोडक्शन) को आज तड़के अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। यह अपहरण शिवसागर जिले के लकवा मैदान में ओएनजीसी की एक रिग साइट पर हुआ। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

कंपनी ने ट्विटर पर बताया, “बदमाशों ने कर्मचारियों का अपहरण के लिए ओएनजीसी की ही एक गाड़ी का इस्तेमाल किया। बाद में ये गाड़ी असम-नागालैंड सीमा के पास निमोनागढ़ जंगल के नजदीक पाई गई। ONGC ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज करवाई है।” ONGC ने बताया है कि राज्य पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर हैं। हालांकि अभी तक कर्मचारियों का कुछ पता नहीं चला है।

कंपनी के मुताबिक, घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई है और ONGC उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। ONGC भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनियों में एक है।  ऊपरी असम में 1960 के दशक से ही ओएनजीसी तेल और गैस को तलाशने और उसके उत्पादन में लगा रहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

एनजीओ सेक्टर पर यकीन नहीं था लेकिन….अनीस आर खान

आज मैं आपको राजस्थान के जिला बीकानेर के ब्लॉक लूणकरणसर के रहने वाले भागीरथ सारण ...