Breaking News

जनता की सेवा हेतु शव वाहन नगर निगम को समर्पित

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे”सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास”को आगे बढ़ाते हुए काम कर रही है। आज इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के नीचे परेड चौराहे से, पार्टी की झंडी दिखाकर, विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं सुनील बजाज तथा एमएलसी अरुण पाठक ने शव वाहन जनता की सेवा हेतु नगर निगम को समर्पित किया है।

विधायक ने बताया कि, पूर्णतया निशुल्क “शव वाहन” जिसे उपयोग करने के लिए नगर निगम के द्वारा दो नंबर जारी किए गए हैं। जिनके द्वारा उक्त निशुल्क शव वाहन बुलाया एव बुक कराया जा सकता है। वह दोनों नम्बर 05122526004 एवं 8601801104 हैं।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि,गोविंद नगर विधानसभा के साथ ही,अपने नगर के हजारों ऐसे परिवार संपर्क में आते हैं,।जिनके यहां किसी परिजन की मृत्यु होने के बाद, घाट तक वह कैसे ले जाएं,यह प्रश्न उन्हें,समाज के सामने चिंता में डाल देता है। आर्थिक अभाव से,गरीब एवं जरूरतमंद जनता, शव वाहन का उपयोग ना कर पाने के कारण से,अपने को असहज महसूस करते हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए, 17 लाख 61 हजार रुपए से, पूर्ण वातानुकूलित वाहन तैयार कर जनता को समर्पित कर रहा हू।यह वातानुकूलित निशुल्क शव वाहन,नगर निगम के माध्यम से निशुल्क लिया जा सकता है।

इस शव वाहन में परिजनों के भी(लगभग 14 लोगों)के बैठने की पूर्ण व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, विधायक अरुण पाठक, वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, राजू शर्मा, दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित मौजूद थे।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...