Breaking News

दिल्ली में लगी भीषण आग, अब तक 45 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक आग में झुलसने से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि की है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के लेडी हार्डिंग, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
इस भीषण अग्निकांड मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस फैक्ट्री मालिक के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच केस क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। वहीं घायलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन लोक नायक अस्पताल पहुंचे।
इस अग्निकांड में मारे गए मृतकों के परिजनों को दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली भाजपा की तरफ से कुल 17-17 लाख मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को 75-75 हजार आर्थिक मदद दिया जाएगा। इन आर्थिक मदद में 10-10 लाख मुआवजा दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को देगी। जबकि 5-5 लाख आर्थिक मदद दिल्ली भाजपा मृतकों के परिजनों को देगी। इसके अलावा 2-2 लाख आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।
गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली सरकार एक-एक लाख, प्रधानमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार और भाजपा 25-25 हजार आर्थिक मदद देगी।

About Samar Saleel

Check Also

सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर कर्नाटक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं एनसीबीसी, भेजेगा समन

बंगलूरू :  कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए ओबीसी ...