Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकीय संकाय में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के अभियांत्रिकीय एवं तकनीकी संकाय के साहित्य काउंसिल द्वारा आज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी तथा अंग्रेजी भाषाओं में किया गया। जिसमें हिन्दी वाद-विवाद के विषय “क्या भारतीय सिनेमा वास्तविकता के साथ न्याय कर रहा है” तथा अंग्रेजी वाद विवाद के विषय “आर सिंगल जेंडर कालेज स्टूडेंटस् सेफर?” पर छात्रों ने बहस की।

लखनऊ विश्वविद्यालय Lucknow University

प्रतियोगिता की शुरुआत में साहित्य काउंसिल के शिक्षक कन्वीनर डॉक्टर सव्य साची ने मुख्य अतिथि डॉ हिमांशु पांडेय का स्वागत किया तथा किताब भेंट की। अपने उद्बोधन में डॉ हिमांशु पांडेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों मे आत्मविश्वास, बुद्धितत्परता, नेतृत्व, विश्लेषणात्मकता, सहज और त्वरित सोच के गुण विकसित होंगे।

सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान जाना वॉटर ट्रीटमेंट प्रोसेस

हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में टीम अभ्युदय (राज पांडेय तथा नैंसी राज) ने जीत हासिल की। वही अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में टीम आर्गुइंग एलायंस (अमित पाल तथा शौर्या बाजपेई) ने जीत हासिल की। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मोटिवेशनल किताब एवं सर्टिफिकेट दिए गए।

इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉक्टर रचना पाठक एवं डॉक्टर सव्य साची के कुशल नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मानवेंद्र सिंह, देवांशी द्विवेदी, रत्नेश त्रिपाठी, स्नेहा, कार्तिकेय पांडे, वंशिका, वसुंधरा, हेमंत, मृत्युंजय द्विवेदी, उन्नति पंडित द्वारा किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...