Breaking News

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश को दीपिका पादुकोण ने दिया चैलेंज…

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच वो समय निकालकर सोशल मीडिया पर भी अपनी आमद देती रहती हैं। दीपिका सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी फिल्म का जमकर प्रचार कर रही हैं। वो समय-समय पर अपनी फिल्म से जुड़े वीडियो और फोटोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो के माध्यम से दीपिका ने अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर को एक चैलेंज दिया है। दीपिका ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो मालती के लुक में ही नजर आ रही हैं। दीपिका के साथ वीडियो में फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी हैं। दीपिका वीडियो में मेघना से बात करती हैं और फिर आंख मारती हैं। वीडियो के आखिर में लिखा आता है, ‘टेक दैट प्रिया वॉरियर’। दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश वॉरियर को टैग भी किया है।

इससे पहले दीपिका ने एक वीडियो साझा किया था, इस वीडियो में दीपिका फिल्म ‘छपाक’ की निर्देशक मेघना गुलजार की मसाज करती नजर आ रही थीं। ये वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल भी होने लगा था। इसके बाद अब दीपिका ने नया वीडियो साझा किया है। ये वीडियो में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म छपाक के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका के साथ ही अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म इन दिनों काफी चर्चाओं में भी है। बात करें प्रिया प्रकाश वॉरियर की, तो प्रिया अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में आई थीं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें विंक गर्ल के नाम से पहचान मिल गई थी। ये वीडियो प्रिया की एक तमिल फिल्म का वीडियो था। जिसके वायरल होते ही प्रिया रातो- रात स्टार बन गई थीं।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...