Breaking News

दीपिका पादुकोण बनेंगी द्रौपदी, साइन की ये पौराणिक फिल्म

बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय काफी सुर्खियों में चल रही हैं। वह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर इस समय काफी ज्यादा व्यस्त हैं। दीपिका ने हाल ही में डायरेक्टर शकुन बत्रा (Shakun Batra) की अनटाइटल्ड मूवी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म की कहानी रिलेशनशिप पर बेस्ड है और कुछ नया देने का वादा करती है। इस बीच यह भी बात सामने आ रही है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ और ‘महाभारत’ में उनके अपोजिट दीपिका नजर आएंगी। महाभारत में एक्ट्रेस को द्रौपदी के किरदार में देखा जाएगा।

दीपिका की अपकमिंग फिल्में

अपने प्रोजेक्ट को कन्फर्म करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा कि शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म एक रिलेशनशिप स्टोरी है, जिसे इससे पहले हमने कभी भी मल्टीप्लेक्स में नहीं देखा होगा। उन्होंने आगे बताया कि,’इसके बाद मैं शाहरुख खान के साथ एक एक्शन फिल्म करने जा रही हूं, जिसका नाम ‘पठान’ है और फिर प्रभास और नाग अश्र्विन के साथ मेरी एक फिल्म आने वाली है। इसके अलावा मेरे पास ऐनी हैथवे की रीमेक फिल्म ‘द इंटर्न’ भी है, और सबसे ज्यादा एक्साइटेड मैं अपने देश की कहानी ‘महाभारत’ को लेकर हूं। जिसमें मैं द्रौपदी का रोल प्ले करने वाली हूं।’

अगले पांच साल तक करूंगी काम- दीपिका

दीपिका ने आगे कहा कि,’मैं इस साल पांच फिल्में करने वाली हूं। महामारी के दौरान बहुत सारी नई चीजें सामने आई हैं। आपकों बता दें कि, हाल ही में दीपिका नें ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ का ऐलान किया है। इस फिल्म की वजह से पहली बार ऋतिक और दीपिका एक साथ काम करते नजर आएंगे। दीपिका के फैंस काफी लंबे समय से उनकी और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ’83’ के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

About Ankit Singh

Check Also

माइकल डगलस का खुलासा, एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया में अपने किरदार की चाहते थे खतरनाक मौत

माइकल डगलस हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे वैश्विक ...