Breaking News

रक्षा मंत्रालय ने छावनी बोर्डों के साधारण चुनावों के रद्द होने की अधिसूचना जारी की

लखनऊ। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय ने आज 17 मार्च 2023 के भारत के राजपत्र एसआरओ संख्या 4(ई) द्वारा एसआरओ संख्या 3(ई) के अनुसार आज 17 फरवरी 2023 को कैण्ट बोर्ड के चुनावोंको रद्द कर दिया है। बता दें कि भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय ने भारत के राजपत्र एसआरओ नंबर 3(ई) दिनांक 17.02.2023 द्वारा 30 अप्रैल, 2023 को छावनी बोर्डों के साधारण चुनावों के होने की घोषणा की गई थी। उक्त अधिसूचना के अनुसार छावनी बोर्डों के साधारण चुनाव रद्द किए गए हैं।

रक्षा मंत्रालय

आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद 30 अप्रैल 2023 को होने वाले देश के 57 छावनी परिषदों के आम चुनाव स्थगित कर दिए गये हैं। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय ने आज 17 मार्च 2023 के भारत के राजपत्र एसआरओ संख्या 4(ई) द्वारा एसआरओ संख्या 3(ई) 17 फरवरी 2023 को रद्द कर दिया है। बता दें कि भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय ने भारत के राजपत्र एसआरओ नंबर 3(ई) दिनांक 17.02.2023 द्वारा 30 अप्रैल, 2023 को छावनी बोर्डों के साधारण चुनावों के होने की घोषणा की गई थी।

लंदन में राहुल गांधी की स्पीच पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान, कहा माफ़ी मांगनी होगी…

उक्त अधिसूचना के अनुसार छावनी बोर्डों के साधारण चुनाव रद्द किए जाते हैं। छावनी परिषद का चुनाव लड़ने वाले भावी पार्षद प्रत्याशियों ने 29 मार्च को नामांकन करने की जोरदार तैयारियां शुरू कर दी थी। प्रशासनिक स्तर पर भी नामांकन की व्यवस्थाएं की जा रही थीं। चुनाव क्यों स्थगित किये गये और भविष्य में चुनाव कब होंगे, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...