Breaking News

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बने आदेश गुप्ता, मनोज तिवारी की छुट्टी

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की छुट्टी हो गई है. उनके स्थान पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है. लगभग दो वर्ष बाद दिल्ली में नगर निगम का चुनाव होना है. माना जा रहा है कि पार्टी इसे ध्यान में रखकर गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही व्यापारी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले गुप्ता मूलरूप से ऊत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा में कई पद पर रह चुके हैं. चुनावी राजनीति की शुरुआत उन्होंने महज तीन साल पहले की है. वर्ष 2017 में वेस्ट पटेल नगर से पहली बार नगर निगम का चुनाव जीतकर पार्षद बने. 2018 में उन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर बनाया गया.

विधानसभा चुनाव के पहले इन्हें दिल्ली में बंगाली समाज को पार्टी के साथ जोडऩे की जिम्मेदारी दी गई थी. इससे पहले नवंबर 2016 में मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. तब से वे अब तक प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का कामकाज देख रहे थे.

About Aditya Jaiswal

Check Also

बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान

पीलीभीत :  पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे ...