Breaking News

दिल्ली चुनावः शाहीन बाग इलाके में 12 रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव का दिन जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भाजपा सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 12 रैली आयोजित की जाएंगी। ये रैलियां 1 से 4 फरवरी के बीच दिल्ली के जामिया नगर और शाहीन बाग के आसपास आयोजित की जाएंगी।

बताते चले कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 40 दिनों से धरना दिया जा रहा और सड़कों को रोक दिया है।

उत्तर प्रदेश में CAA के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ CM योगी आदित्यनाथ ने काफी कड़ी कार्रवाई की है। CAA के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान आदित्यनाथ ने शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विवादित बयान भी दिया था जिसे लेकर राजनितिक विवाद हुआ था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

गाजा में भूख से बेहाल भीड़ ने सहायता केंद्र पर किया हमला, दावा- इस्राइली गोलीबारी में एक की मौत

गाजा:  गाजा में भुखमरी से हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि अब लोगों की ...