Breaking News

दिल्ली के एलजी ने स्टेट अवॉर्डी अध्यापिका पिंकी सिंघल को किया सम्मानित

दिल्ली। बीते 21 सितंबर 2022 की शाम एमसीडी के हेड क्वार्टर सिविक सेंटर पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।निगम शिक्षक सम्मान समारोह में निगम शिक्षकों के साथ साथ शिक्षा विभाग ने इस वर्ष दिल्ली सरकार द्वारा सम्मानित स्टेट अवार्ड टीचर्स को भी सम्मानित किया। अत्यंत गौरव का विषय है कि इस वर्ष सिविक सेंटर में निगम विद्यालय, एसी शालीमार बाग, दिल्ली, केशव पुरम क्षेत्र की अध्यापिका को दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना द्वारा सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि बीती 5 सितंबर 2022 को दिल्ली सरकार ने पिंकी सिंघल को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया था। इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग द्वारा भी बीती 21 सितंबर, 2022 को इन्हें एक बार फिर से गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ।इस मौके पर दिल्ली नगर निगम के हेड क्वार्टर सिविक सेंटर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां, मुख्य अतिथि के रुप में माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विनय कुमार सक्सेना, अति विशिष्ट अतिथि के रुप में नरेश कुमार, आईएएस, मुख्य सचिव, दिल्ली और विशिष्ट अतिथि के रुप में अश्विनी कुमार, आईएएस अधिकारी, दिल्ली नगर निगम ले साथ ही दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी, ज्ञानेश भारती, आयुक्त, दिल्ली नगर निगम, अलका आर शर्मा, अपर आयुक्त, शिक्षा विभाग, दिल्ली नगर निगम भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

इस भव्य समारोह के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी निदेशक, शिक्षा विभाग, दिल्ली नगर निगम विकास त्रिपाठी एवं अपर निदेशक, शिक्षा विभाग, दिल्ली नगर निगम, सुजाता मलिक द्वारा बखूबी निभाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों की अध्यापिकाओं ने सरस्वती वंदना के साथ साथ अनेक सुंदर एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा सभी दर्शकों का मन मोह लिया। दिल्ली नगर निगम के विद्यालय से ही पढ़ी विख्यात गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर भी मौके पर उपस्थित थी एवं उन्होंने भी अपने गुरु वंदना गायन से समा बांध दिया।

इसी मौके पर पिंकी सिंघल, अध्यापिका, निगम विद्यालय एसी ब्लॉक शालीमार बाग केशव पुरम क्षेत्र को भी दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यापिका पिछले 24 वर्षों से निगम को अपनी सेवाएं देती आ रही हैं एवं अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उन्होंने अपने क्षेत्र का अपितु दिल्ली नगर निगम के साथ-साथ पूरी दिल्ली का भी नाम रोशन किया है।

दिल्ली सरकार द्वारा इस वर्ष 2022 में अध्यापिका को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो कि अत्यंत गर्व का विषय है। अध्यापिका अपने इस अवार्ड का संपूर्ण श्रेय अपने विद्यालय के बच्चों को देती हैं। इस अवार्ड को सम्मान के रूप में पाकर अध्यापिका अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न हैं। उनके अनुसार यह सम्मान पाकर शिक्षा और शिक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारियां पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है जिन्हें निभाने में वह आगे भी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगी और छात्रों को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना संपूर्ण योगदान देंगी।

About Samar Saleel

Check Also

‘पुलिस ने प्रसारित किए प्रज्ज्वल के अश्लील वीडियो’, कुमारस्वामी ने डीके शिवकुमार पर लगाए गंभीर आरोप

बंगलूरू। जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी ...