Breaking News

विभिन्न मुद्दों को लेकर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का धरना प्रदर्शन 22 को

लखनऊ। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर 22 सितंबर को समस्त जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राधा रमण मिश्र ने बताया कि ग्रुप सी से ग्रुप बी में पदोन्नति, लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति जिसमें ग्रुप बी तथा ए का आमेलन करते हुए वरिष्ठ प्राविधिक सहायक को 4800 का ग्रेड वेतनमान तथा प्राविधिक सहायक को 4200 ग्रेड वेतनमान अनुमन्य किये जाने की मांग की जा रही है।

प्रदेश महामंत्री अंबा प्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्रुप बी से ग्रुप ए के लिए पदोन्नति में शिथिलीकरण, स्थानांतरण नीति में पात्र कर्मचारियों का स्थानांतरण न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बताया कि 2059 रिक्त पदों पर नव चयनित को नियुक्ति न दिया जाना, ग्रुप ए को राजपत्रित दर्जा दिया जाना, अवशेष बीज के नाम उत्पीड़न इत्यादि मुद्दों पर कई बार शासन स्तर और मुख्यालय स्तर पर वार्ता हुई लेकिन आश्वासन के शिवा कुछ नही मिला।

संगठन मंत्री अमर नाथ पटेल ने बताया कि संघ द्वारा इससे पूर्व सभी जिला मुख्यालयों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने तथा कृषि कर्मियों द्वारा किसान पाठशाला में काली पट्टी बांधकर किसानों को पढ़ाने का आंदोलन किया गया जो की काफी सफल रहा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष फईम अख्तर ने बताया कि 22 सितंबर को प्रदेश के समस्त जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तथा 6 अक्टूबर को कृषि भवन मुख्यालय लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर मांगे न मानी गई तो कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

 दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...