Breaking News

जो रामभक्तों का बनाते थे उपहास आज स्वयं है उपहास के पात्र: डिप्टी सीएम

• अटल जयंती पर जिला पंचायत परिसर में हुआ उनकी प्रतिमा का अनावरण
• अटल जी का कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से अंकित: धर्मपाल सिंह

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में उनकी मूर्ति का अनावरण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर डिप्टी सीएम तथा संगठन महामंत्री का जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा पदाधिकारिओं व कार्यकताओं ने मार्ल्यापण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

जो रामभक्तों का बनाते थे उपहास आज स्वयं है उपहास के पात्र: डिप्टी सीएम

जिला पंचायत परिसर में आयोजित गोष्ठी में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि अटल जी एक विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे। कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता व ओजस्वी कवि के रूप में उनकी छवि हमारे आज भी हम सभी के लिए पथ प्रर्दशक है। तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

👉मंदिर में जाकर रोया…फिर तोड़ दी मूर्तियां, औलाद के लिए मांगी थी मनौती, पढ़ें मामला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पहले जब नारा लगाते थे राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे तो विरोधी कहते थे कि तारिख नही बताएंगे। यह गर्व का विषय है कि 22 जनवरी 2024 की तारिख तय हो गई है।

6 दिसम्बर को ढ़ांचा गिरने के बाद अटल जी ने कहा था कि जो भी हुआ वह राष्ट्रीय भावनाओं का प्रकटीकरण था। उन्होनें कहा था कि यदि बहुमत से सत्ता में आए तो धारा 370 भी हटाएंगे व राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। जो राममंदिर, राम भक्तों का उपहास बनाते थे वे आज स्वयं उपहास के पात्र बन गए हैं।

जो रामभक्तों का बनाते थे उपहास आज स्वयं है उपहास के पात्र: डिप्टी सीएम

उन्होनें कहा कि 30 दिसम्बर के देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या आ रहे है। उनके आने से पूर्व यहां स्वच्छता अभियान की शुरूवात हो जाए। उन्होंने नारा दिया जहां जन्मे राम, स्वच्छ रहे वह अयोध्या धाम। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि अटल जी हिंदुस्तान के सर्वमान्य नेताओं में है। उनके विचार आज भी हमे ऊर्जा प्रदान करते है।

👉पहली अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या से हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, वंदे भारत जैसी होंगी सुविधाएं

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा राष्ट्र की उन्नति से ही प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो सकता है। अटल का सरल व्यक्तित्व हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक की तरह है। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। मूर्ति अनावरण के दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, हरिओम पाण्डेय, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र गोष्ठी का संचालन भाजयुमो के महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने किया। गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

दिशा-2024 में रही गीत और संगीत की धूम

लखनऊ। आज और कल डॉ एमसी सक्सेना ग्रुप आफ कालेज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव “दिशा-2024” ...