Breaking News

रामनगरी पहुंचे कवि कुमार विश्वास, मां सरयू का किया पूजन अर्चन 

अयोध्या। प्रख्यात कवि कुमार विश्वास आज रामनगरी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां सरयू का पूजन किया। कुमार विश्वास ने हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन किया। अयोध्या पहुंचने पर कुमार विश्वास ने कहा कि अयोध्या आगमन किसी भी मनुष्य के लिए मोक्ष और पुण्य जैसा होता है।

👉क्या आपको लगवानी होगी कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज? जानें INSACOG ने क्या कहा

अयोध्या मनु की राजधानी है और पहला मनुष्य और मानव यही तैयार हुआ। राम मंदिर पर कहा कि 500 वर्षों की तपस्या अब पूर्ण हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र आने के बाद भी मंदिर राजनीति का विषय बना रहा। कुमार ने कहा कि पारस्परिक सहमति से इस विवाद का हल हो जाना चाहिये था। सभी को खुद रामलला का स्थान छोड़ देना चाहिए था।

रामनगरी पहुंचे कवि कुमार विश्वास, मां सरयू का किया पूजन: अर्चन

मथुरा, काशी अयोध्या यह तीन ऐसी जगह हैं जहां तीन देवता निवास करते हैं। विपक्ष के रामलला के प्रतिष्ठा के निमंत्रण मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक उत्तर नहीं देंगे। प्राण प्रतिष्ठा मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है।

मुझ जैसे व्यक्ति के सफलतम क्षणों में है, जैसे वह लोग सौभाग्यशाली थे जिन्होंने आजादी देखी। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंत है। अयोध्या विकास की प्रक्रिया में शामिल। है।

👉सेना ने दिया है दिग्गज डिफेंस कंपनी को ₹4878 करोड़ का काम, ₹200 से कम है भाव

पहले अयोध्या को देखकर मन बहुत दुखी हो जाता था। अयोध्या बहुत उपेक्षित थी। मैंने रामलला के विवादित ढांचे में भी दर्शन किये हैं। टेंट में दर्शन किये और तब भी दर्शन किये जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया। अब भी दर्शन कर रहा हूं आगे में करता रहूंगा।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को मिला अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज

लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर एवं कॉलेज और ओआईसी रिकॉर्ड्स ...