Breaking News

मां गंगा की असीम कृपा के प्रति आभार जताने का अनुष्ठान है देव दीपावली

वाराणसी। 33 करोड़ देवताओं के स्वागत में दीपों की श्रृंखला बिछाने वाले प्रकाशोत्सव देव दीपावली की पूर्व संध्या पर नमामि गंगे ने शंखनाद कर ज्योति पर्व और पीएम मोदी का अभिनंदन किया। पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर टिमटिमाते दीपों के बीच शिवनगरी में देवों के स्वागत का आगाज किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर उनके आगमन के पूर्व दीप श्रृंगार के इंद्रधनुषी रंगों से प्रकाश पर्व का अभिनंदन हुआ। हर दिया देश की खातिर शहीद हुए जवानों को समर्पित किया गया। संयोजक राजेश शुक्ला की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने हाथों में शंख और दीए लेकर चटखीली रंगत वाले ज्योति पर्व के जोश को बुलंदियां दी।

महामारी के अंधकार के बीच सैकड़ों दीयों की जगमगाहट से अच्छे दिनों की उम्मीदों को परवान चढ़ाया। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि देव दीपावली मां गंगा की असीम कृपा के प्रति आभार जताने का रंगारंग अनुष्ठान है।

भारतीय जीवन शैली में प्रमुख जल तीर्थों के रूप में पूजित नदियों, सरोवरों, कूपों के महत्व और संरक्षण का संदेश सुनाती है देव दीपावली। आयोजन में प्रमुख रूप से संयोजक राजेश शुक्ला, शिवम अग्रहरी, रामप्रकाश जायसवाल, प्रीति जायसवाल, सीमा चौधरी, सत्यम जयसवाल, सारिका गुप्ता, कोमल गुप्ता, राहुल गुप्ता, मुस्कान साहू, तान्या जायसवाल आदि ने भाग लिया।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 5 जून को होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा, (Ganga Dussehra) विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) तथा ...