Breaking News

Dewas : बस नदी में गिरी, 40 घायल

मध्य प्रदेश। देवास Dewas जिले के बागली के नजदीक देर रात इंदौर-बैतूल मार्ग पर एक यात्री बस कालीसिंध नदी की पुलिया से नदी में जा गिरी। हादसे में करीब 40 से अधिक यात्रियों को चोटें आई जिसमें से 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा शनिवार की देर रात को करीब साढ़े बारह बजे के आस-पास चापड़ा के नजदीक हुआ। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाला और बागली अस्पताल पहुंचाया।

AAP Youth Wing ने चलाया सदस्यता अभियान

Dewas जिले में राहुल ट्रेवल्स की बस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवास Dewas जिले में राहुल ट्रेवल्स की बस इंदौर से बैतूल की और जा रही थी तभी चापड़ा के नजदीक कालीसिंध नदी की पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से बस 15 फुट ऊंची पुलिया से नदी में जा गिरी। नदी में पानी कम था। हादसे भी बस में सवार 40 से अधिक लोगों को चोटें आईं है। जिसमें 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इन्हें इलाज के लिए देवास रेफर किया गया है। हादसे के बाद एक महिला बस में फंसी रही जिसे ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

 

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: 24 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (Central Placement Cell) द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव (Placement ...