Breaking News

डीएम ने धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गंगागंज क्षेत्र के पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र गंगागंज एट शोरा व हरचन्दपुर क्षेत्र के खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों से सीधे धान क्रय किया जाए तथा बिचैलियों के माध्यम से किसी भी प्रकार की खरीदारी पर शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगागंज क्षेत्र के धान क्रय केन्द्र पर धान बेचने आये किसानों से संवाद किया तथा उनके आधार आईडी आदि का मिलान रजिस्टर से किया। एक किसान द्वारा अपनी आधार कार्ड न दिखाये जाने पर सम्बन्धित ग्राम के प्रधान से मोबाईल के माध्यम से पूछ-ताछ की तथा उसी दौरान किसान ने अपनी आधार कार्ड मंगवाकर दिखा दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसाना से धान क्रय करने के दौरान आधार कार्ड आदि कागजात अवश्य देख लें।

हरचन्दपुर धान क्रय केन्द्र पर डीएम ने रूकनापुर के किसान हरदीन सिंह व खिजरिपुर के किसान तीर्थ राज सिंह आदि से भी संवाद कर केन्द्रों के बारे में धान क्रय केन्द्र की व्यवस्थाओं आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...