Breaking News

कानपुर देहात: रूरा के नीरज गन हाउस का लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु डीएम ने की संस्तुति

कानपुर देहात। जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रूरा कस्बे में संचालित नीरज गन हाउस की व्यवसायिक दुकान के लाइसेंस को निरस्तीकरण हेतु डीएम डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स की आख्या के अनुसार संस्तुतिकरते हुए शासन को फाईल भेज दी गई है।

उक्त गन हाउस के संचालक नीरज सिंह गौर पर जहरीली शराब कांड गंभीर मामलों में मुकदमा पंजीकृत होने के चलते एवं विकास दुबे और पुलिस मुठभेड़ बिकरू कांड में कारतूस आपूर्ति आदि के मामले में उक्त कार्रवाई की गई है।

बताते चले पूर्व में नीरज के पिता देव प्रताप सिंह रुरा के नगर पंचयात अध्यक्ष रह चुके हैं इस समय नीरज की माँ रमा देवी नगर पंचयात अध्यक्ष हैं। इनके भाई विनय सिंह, मंजूर अहमद पूर्व सभासद कई माह पूर्व मंडौली शराब कांड में जेल भी जा चुके हैं। इस समय जमानत पर बाहर हैं।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली के मुताबिक तत्कालीन समय हाई कोर्ट में हलफनामा देकर उन्होंने कहा था नीरज सिंह से उनका कोई लेना देना नही है, हालांकि पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर एक बेदाग छवि के नेता रहे हैं उन पर कोईभ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Aditya Jaiswal

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...