Breaking News

रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

पूरे दिन के काम और थकान के बाद हर किसी को बस चाहत होती है कि रात में वह गहरी नींद से सोए। लेकिन कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी नींद नहीं आती है। क्या आप बिस्तर पर जाते हैं और काफी देर तक करवटें ही बदलते रहते हैं? आज हर तीन में एक व्यक्ति नींद ना आने की समस्या यानी इंसोम्निया से परेशान है।

कई बार अधिक तनाव लेने, जीवनशैली अस्त-व्यस्त होने, सोने की जगह ठीक न होने के साथ-साथ खान-पान की आदत भी नींद को प्रभावित करती है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आने की समस्या है तो आप रात में सोते समय इन चीजों को भूलकर न खाएं…

शराब : रात को सोने से ठीक पहले किसी भी प्रकार का नशा या अल्कोहल का सेवन आपके लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। रिसर्च से पता चला है कि शराब के सेवन से नींद पर बुरा असर पड़ता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। अगर रात में आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो सोने से पहले शराब न पिएं।

डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो वेट लॉस और दर्द आदि में फायदेमंद होते हैं। रात में सोने से पहले डार्क चॉकलेट नहीं खाना चाहिए। डार्क चॉकलेट में बहुत अधि‍क मात्रा में कैफीन व अन्य उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो हृदय को आराम देने के बजाए कार्यशील रखते हैं तथा मस्तिष्क को केंद्रित रखते हैं। इससे आपकी नींद बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

सोडा: इसमें कैफीन की अधिकता होती है, जिससे नींद खराब होती है। अगर आप भी रात में सोने से पहले सोडा पीते हैं तो इस आदत को बदल दें। साथ ही इसमें शर्करा भी अधिक होता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।

चीनी: रात में सोने से पहले चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है, जिससे नींद गायब हो जाती है। अगर आप रात में सोने से पहले स्नैक्स खाना चाहते हैं तो ताजे फल और नट्स खाएं।

और यह भी… आपको रात में सोने से पहले ऑयली फूड और जंक फूड न खाएं, क्योंकि यह बहुत जल्द डायजेस्ट नहीं होता है। इससे नींद खराब होती है। डाइजेस्टिव सिस्टम को भी आराम की जरूरत होती है। ऐसे में रात में हल्का डिनर ही लें। रात में सोने से दो घंटे पहले डिनर कर लें।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...