Breaking News

मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करें चिकित्सक- राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया का ध्यान मोटे अनाज की ओर आकृष्ट किया है। कुछ दशक पहले तक यह जीवन शैली में शामिल रहे हैं। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में दीक्षांत समारोह में स्वास्थ्य सम्बन्धी यह विषय उठाया। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज बहुत ही फायदेमंद है। इसलिए इन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करने की जरूरत है।विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में मोटे अनाज की उपयोगिता बताएं और उन्हें जागरूक करें।

चौधरी चरण सिंह के विचारों पर अमल

आनन्दी बेन विद्यार्थियों को देश और समाज के प्रति कर्तव्यों का बोध कराती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि चिकित्सकों को मृदु व्यवहार मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ाता है। आज उन्होंने चिकित्सा शिक्षा पूरी करने वालों को उनके भावी सार्थक संदेश दिया। कहा कि चिकित्सा मानव सेवा का मार्ग है,जिसमें कड़ी मेहनत भी है। उससे भी कड़ी मेहनत उनके माता-पिता ने इस ऊंचाई तक पहुंचाने में की है।

सफलता मिलने के बाद अपने माता-पिता को कभी न भूलें, राष्ट्र और मानवता की सेवा करते रहें। दीक्षांत संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश के डाक्टरों और नर्सों की प्रतिभा व सेवा भावना की साख पूरी दुनिया में है। डाक्टरों को अपनी इस प्रतिभा का उपयोग और भी अधिक प्रभावी तरीके से करना चाहिए। अपने ज्ञान के उपयोग से एक राष्ट्र के रूप में हमारे सामने आने वाली चुनौतियां का समाधान करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

उन्होंने अंगदान करने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंगदाता दूसरे व्यक्तियों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए अंगदान जैसे सामाजिक कार्यों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने की अपील की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय कोे नैक से ग्रेडिंग प्राप्त होने, अपनी शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विविध शैक्षिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों से एमओयू करने, सफल अंग प्रत्यारोपण, गांव गोद लेने, टीबी के मरीजों को गोद लेने जैसे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।

यूपी के ग्रामीणों के लिए सबसे खास होगी अटल की 98वीं जयंती

उन्होंने कहा कि जी 20 महाइवेंट में केजीएमयू भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। विश्वविद्यालय में किये गये नवाचारों, स्टार्ट अप, सूचना प्रौद्योगिकी, पेटेण्ट, रिसर्च, प्रकाशित पुस्तक तथा अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन प्रदर्शनी एवं डिजीटल माध्यम से अवश्य करें। राज्यपाल ने जलभरो कार्यक्रम से आज के दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने ने केजीएमयू के चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत की वजह से दुनिया में प्रदेश एवं प्रदेश वासियों को सम्मान मिलता है। उन्होंने अंगदान करने वालों की प्रशंसा करते हुए इसे प्रोत्साहित करने की अपील की। विश्वविद्यालय के कुलपति ले जनरल डा बिपिन पुरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...