Breaking News

दर्जनों लोगों ने पकड़ा रालोद का साथ

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर आज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आशीष तिवारी के अथक प्रयासों से विभिन्न संगठनों के कई दर्जन लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद का दामन थामा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, रजनीकांत मिश्रा तथा वेद प्रकाश मिश्रा ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।

शामिल हुये सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह   ने कहा कि आप लोगों के दल में शामिल होने से दल के संगठन को ताकत मिलेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के हाथों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों, नौजवानों के लिए हमेंषा से संघर्ष करते चले आ रहे है और अब सदन में उनकी आवाज को पूरी ताकत से उठा रहे हैं। केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने किसानों और नौजवानों के साथ छल किया है हम लोगों को एकजुट होकर जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में महाकाल युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल पाण्डेय, लक्ष्मी गौतम, अरून कुमार, राजू जोशी, चन्दन गुप्ता, अमित कुमार विशाल आलोक, शैलकांत, अनस शम्स, शास्वत यादव सहित बसपा व कांग्रेस के पीलीभीत बरेली, सहारनपुर, से नरवीर सिंह अंकुर, हरप्रीत सिंह, सगीर अहमद, एहसान खान, पवन कुमार अंकित त्यागी प्रमुख थे। सभी ने एक स्वर में चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी अजित सिंह अमर रह राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...