Breaking News

अफजल खान समेत दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा महासचिव-प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे के समक्ष अफजल खान, बीरू बाबू, आदर्श, रंजीत कुमार, मिथिलेश सिंह पाल, रवि कुमार, अवनीष, दिलीप कुमार, वीर प्रताप, दिनेश कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह कल्लू के साथ सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

अफजल खान समेत दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शाहनवाज मंगल आजमी, अनुराग दीक्षित मुन्ना, प्रभाकर मिश्रा, राजकुमार गौतम, संदीप राव, आकाश यादव, धर्मेन्द्र कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

👉टिफिन बैठक में कार्यकर्ता संग केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व मंत्री एके शर्मा ने किया भोजन

About Samar Saleel

Check Also

गोरखपुर से 78 फेरों में चलाई जा रही है 22 त्यौहार विशेष ट्रेनें

गोरखपुर (दया शंकर चौधरी)। पूर्वोत्तर रेलवे (Northeast Railway) के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों ...