Breaking News

नीमा के डा. कप्तान सिंह पाल बने जिलाअध्यक्ष

बिधूना। तहसील क्षेत्र में कस्बा रूरूगंज में राष्ट्रीय एकीकृत मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की जनपद औरैया की जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें डा. कप्तान सिंह जिला अध्यक्ष चुने गये।

जिला कार्यकारिणी में निर्वाचित अध्यक्ष डा. कप्तान सिंह जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी हैं। उनके अलावा डाक्टर वेद प्रकाश गुप्ता को मंत्री, डाक्टर अभिनंदन त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वही कार्यकारिणी में डा. राम बाबू बाजपेई, डा. देवेंद्र त्रिपाठी, डा. सर्वेश आर्य को संरक्षक, डा. सुधीर तिवारी, डा. हसमत बेगम, डा. अनिल कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, डा. अशोक कुमार शर्मा, डा. राजीव गुप्ता को उपमंत्री, डा. राम कुमार गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष, डा. अरुणेश बाजपेई संगठन मंत्री, डा. आर. सी. दुबे को आय व्यय निरीक्षक व ड. विनोद पाण्डे, ड. सुनील राजपूत, ड. गीता सिंह, ड. राकेश पल, डा. बागीश आदि को सदस्य चुना गया।

एसोसिएशन के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष डाक्टर सर्वेश आर्य ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का मालार्पण कर स्वागत किया गया।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

भाषा विवि में निकाला गया कैंडल मार्च

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) लखनऊ में पहलगांव (Pahalgaon) में मारे ...