Breaking News

गर्म दूध के साथ ये चीज़ मिलाकर पीने से अस्थमा के मरीजों को मिलता है आराम

छुहारे सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इनमें विटामिन ए और बी सहित कई पोशक तत्व होते हैं जो कि कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। सर्दियों में अगर छुहारे को गर्म दूध के साथ मिलाकर पिया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होता है। आइए जानते हैं गर्म दूध के साथ छुहारे मिलाकर पीने के फायदे…

गर्म दूध के साथ छुहारे मिलाकर पीने से शरीर में ताकत आती है। डायबिटीज में भी छुहारे बेहद फायदेमंद होते हैं।डायबिटीज रोगियों के लिए छुहारे की गुठली निकाल कर दिन में आठ से दस बार चुसने से 6 माह में डायबिटीज से आराम मिलता है। छुहारे में प्राकृतिक मिठास होने के कारण यह नुकसान नहीं करता।

अस्थमा से आराम
रोजाना दो से चार छुहारे को गुठली निकाल कर दूध में उबाल लें इसके बाद छुहारे को खाने के बाद वही दूध पीने से शरीर में ताकत आती है और बलगम निकल जाता है जिससे अस्थमा में राहत मिलती है। वहीं छुहारे की तासीर गर्म होने से फेफड़ों और दिल को फायदा होता है

पेशाब की परेशानी होती है दूर
दो छुहारे 300 ग्राम दूध में उबाल कर छुहारे खाने के बाद दूध पीने से बार-बार पेशाब की समस्या दूर होती है। वहीं बच्चों में अकसर रात में बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या होती है, इस समस्या से को दूर करने के लिए बच्चों को रोजाना दिन में दो छुहारे खिलाएं या रात में सोते समय छुहारे वाला दूध पिलाने से बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

About News Room lko

Check Also

Health Tips: इन दिनों में कंसीव करने की संभावना होती है ज्यादा, जल्द पूरा होगा मां बनने का सपना

कई महिलाओं को कंसीव करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। कंसीव करने के ...