Breaking News

इस गंभीर बिमारी के चलते अस्पताल में अकस्मित भर्ती हुए थे ऋषि कपूर, डॉक्टर ने दिया जवाब…

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की बीते दिनों तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से ही अभिनेता को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थी। जी हां आपको बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर रिलैप्स होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कियाग या था। हालांकि अब अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल से घर वापस आ गए हैं। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने इस बात की जानकारी चाहने वालों को दी। अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुंबई अपने घर पहुंच गए हैं। जैसे ही उन्होंने इस पोस्ट को शेयर किया है तो उनके चाहने वालों को रिलैक्स हुआ और कई लोग उनके ठीक होने पर बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिनेता ऋषि कपूर को बुखार हो गया था। जिसके बाद पता चला कि उनकी जांच करवाई गई जिसमे एक पैच मिला जिससे उनको न्यूमोनिया हो सकता था। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने उनको इलाज किया। हालांकि अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है और घर वापस आने के बाद कुछ आराम करने के बाद अपने काम पर वापसी करेंगे। ऐसा खुद अभिनेता ने अपने हालिया पोस्ट में किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था जिसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क में थे। यहां पर करीब एक साल तक उनका इलाज किया गया था। पिछले साल अक्टूबर में ही वो वापस भारत आए हैं।

खैर अगर हम ऋषि कपूर की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म इंटर्न साइन की है। जिस पर वो जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा उनकी पिछली रिलीज फिल्म द बॉडी थी। जिसमे वो पहली बार अभिनेता इमरान हामशी के साथ नजर आए थे।

About News Room lko

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...